शांतिकुंज में अखंड रामायण पाठ का आयोजन

 हरिद्वार। प्रभु श्रीराम के अवतरण दिवस के मौके पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में चौबीस घंटे का अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान अनवरत रामायणजी की चौपाइयाँ मधुर स्वरों में संगीतबद्ध हो गूंजती रही। रामायण पाठ में शांतिकुंज कार्यकर्त्ता भाई बहिनों के अलावा विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में आये प्रशिक्षणार्थी भाई-बहिन शामिल हुए। इस दौरान राम भक्ति के भाव लोगों के चेहरे में स्पष्ट रूप से झलक रही थी।आयोजन के समन्वयक श्यामबिहारी दुबे ने बताया कि जहां भी रामायण का पाठ होता है वहां हनुमानजी अदृश्य रूप में उपस्थित होते हैं। रामायण में भगवान श्रीराम का गुणगान और वृतांत कहा गया है। जिस घर में रामायण को सम्मान के साथ रखा, पूजा और गायन किया जाता है, वहाँ किसी प्रकार का कोई अभाव नहीं रहता