कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुई 1714 पोलिंग पार्टियां,निर्भीक होकर करें मतदान किए गए पुख्ता इंतजामात


 

हरिद्वार। लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर बृहष्पतिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। जिले में मतदान प्रक्रिया को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए 1714 पोलिंग बूथ और 861मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए बनाए यातायात प्लान के मुताबिक भेल सेक्टर चार से कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। हरिद्वार लोकसभा में करीब 20लाख से ज्यादा वोटर हैं। जो 19अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को 4सुपरजोन, 33जोन व 161सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदान के दौरान जनपद में 15 राजपत्रित अधिकारी, 31 निरीक्षक,172उपनिरीक्षक,122एडिशनल उपनिरीक्षक,352हेड कांस्टेबल,1040 कांस्टेबल, 2450 होमगार्ड्स व पीआरडी जवान,2कम्पनी व 2प्लाटून पीएसी व 13कम्पनी केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे।