शक्ति वंदन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने की बैठक


 हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा तीन दिवसीय शक्ति वंदन की तैयारियों को लेकर जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार जिला प्रभारी रुचि भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मोदी सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। तीन दिवसीय शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत 4 मार्च को होने वाली शक्ति वंदन दौड़ मे जिला महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करेगी। 5 मार्च को प्रत्येक विधानसभा में महिला शक्ति योजना का आयोजन किया जा जाएगा। जिसमें मोर्चा कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लेकर मोदी सरकार में हो रहे नारी सशक्तिकरण के प्रति केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करेंगी। 6 मार्च को शक्ति वंदन समापन कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिम बंगाल मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली मेगा रैली को प्रत्येक मंडल में एलईडी स्क्रीन लगाकर दिखाया जाएगा। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के द्वारा नारी सशक्तिकरण की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लेकर धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। मातृ वंदन योजना,स्टैंडर्ड ऑफ इंडिया योजना,उज्ज्वला योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,महिला शक्ति केंद्र योजना, सुकन्या समृद्धि योजना,गौरा कन्या आदि अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का काम किया जा रहा है। जिला महामंत्री व महिला मोर्चा प्रभारी आशु चैधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव अति महत्वपूर्ण हैं। जिसमें महिलाओं की अधिकतम भागीदारी अति महत्वपूर्ण है। जिस तरह पिछले 10साल के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिलाओं को मजबूत करने का काम प्रदेश एवं केंद्र की सरकार के द्वारा किया गया है। वह ऐतिहासिक व सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ ने कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता,शीतल पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,रंजना चतुर्वेदी,रेनू शर्मा, मन्नू रावत,सविता पवार,पारुल चैहान,सोनिया अरोड़ा,रंजीता झा,गीता कुशवाहा,गुड्डी कश्यप,पुष्पा पाल,अंजू बधवार,शर्मिला बगवाड़ी,पारुल चैहान,चित्रा शर्मा,रोशनी भट्ट,गोमती मिश्रा,नीति शर्मा, रीना तोमर,मंजू नेगी,पर्मिला गुप्ता आदि उपस्थित रहे।