भाजपा ने किया सोशल मीडिया पदाधिकारियों की कार्यशाला और सम्मेलन का आयोजन

 


हरिद्वार। लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा की और से चंडी घाट स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन में सोशल मीडिया पदाधिकारियों की कार्यशाला और सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रयोग के मूलमंत्र प्रदान किए और लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विकास की बात कैंपेन से जुड़ने के लिए क्यू आर कोड के माध्यम से फेसबुक पेज को लॉन्च किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार ने सभी को सोशल मीडिया की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संगठन महामंत्री अजय कुमार ने बताया कि चुनाव की दृष्टि से भाजपा के संगठन की रीति नीति के साथ सबको सोशल मीडिया का उपयोग करना है। प्रदेश संयोजक नवीन ठाकुर ने सोशल मीडिया की तकनीकी जानकारी देते हुए सबको सोशल मीडिया के सदुपयोग के बारे में बताया और कहा कि सोशल मीडिया दोधारी तलवार की तरह है। जिसे बहुत सोच समझ कर शालीनता के साथ उपयोग करना है। नमो ऐप के प्रदेश संयोजक अनूप सिंह रावत ने नमो ऐप के बारे सबको जानकारी देते हुए बताया कि नमो ऐप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अधिकारिक ऐप है। जिसके माध्यम से पीएम मोदी के बारे में सारे अपडेट मिलते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए हरिद्वार लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक आशीष कुमार झा ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने सभी सोशल मीडिया पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन करने के लिए सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए थे। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सोशल मीडिया के उपयोग और दुर्पयोग के बारे में बताया। इस अवसर पर लोकसभा सह प्रभारी मयंक गुप्ता,आईटी सेल प्रदेश संयोजक अजीत नेगी,जिला संयोजक मनोज शर्मा,विकास प्रजापति,जयंत शर्मा के साथ,प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक रंजना चतुर्वेदी,प्रदेश सदस्य प्रशांत चमोली,लोकसभा सह संयोजक भुवनेश कुकरेती, लोकसभा सदस्य उमेश पाठक,गौरव पुंडीर,सूरज नेगी,पीएन डिमरी,अंजू बघवार,नीति शर्मा, अमिता गुप्ता,आरती बहुखंडी,नीरज रंधावा,विकास गोयल,आलोक गौतम,विनय तिवारी,तरुण कुमार शुक्ला,शिव शंकर पांडेय,दिनेश पाल,अंश मल्होत्रा,अरुण आर्य, अनुज चैहान,रवीश सैनी ,भोला शर्मा,नमन गोस्वामी,अजय कुमार,अरविंद गोयल,संजय गौड़,मोनिका गर्ग,निशा सिंह आदि सहित लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं और मंडलों के संयोजक,सह संयोजक और सदस्य उपस्थित रहे।