शिव कृपा से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं-महंत हरिदास

 


हरिद्वार। नीलेश्वर महादेव मंदिर के महंत हरिदास महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव की कृपा से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। महाशिवरात्रि पर नीलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे भक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए महंत हरिदास महाराज ने कहा कि महाशिवरात्रि सनातन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। आज ही के दिन सृष्टि प्रक्रिया के आदि स्रोत महादेव शिव ज्योर्तिलिंग के रूप में उत्पन्न हुए थे। आज ही के दिन उनका माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। उन्होंने कहा कि शिव कल्याणकारी हैं। लय और प्रयल को अपने अधीन रखने वाले शिव ही इस संसार का आधार हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने का सबसे उपयुक्त अवसर है। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक और पूजन आराधना करने से भक्त को भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। जलाभिषेक से ही प्रसन्न हो जाने वाले महादेव भक्तों के भंडार भर देते हैं। इसीलिए उन्हें भोले भंडारी भी कहा गया है। सभी को भगवान शिव की आराधना अवश्य करनी चाहिए।