देश के विकास का आधार है नारी- डॉक्टर चैहान

 


हरिद्वार। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महानगर महिला कांग्रेस द्वारा बैरागी कैंप में नारी न्याय सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शालिनी नगरकोटि ने की तथा संचालन महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष डॉक्टर संतोष चैहान ने विस्तार से बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ८मार्च को पूरे विश्व में क्यों मनाया जाता है। डॉक्टर चैहान ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि २१वी सदी नारी शक्ति की है तथा महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा अपने अंदर छिपी शक्ति को पहचानकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। पूर्व मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति आर्थिकी और राजनीति के केंद्र में महिलाएं है। राज्य के निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए कुछ महिलाओं को सम्मानित किया। कला और नृत्य के क्षेत्र में हंसवीं टॉक,महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र मे राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष डॉक्टर संतोष चैहान, पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉक्टर राधिका नागरथ शिक्षा के क्षेत्र मे प्रिंसिपल मीनाक्षी कौशल,राजनीति के क्षेत्र में पूर्व मेयर अनिता शर्मा को सम्मानित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान के लिए शालिनी नगरकोटी तथा पूजा शर्मा को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस अवसर पर छोटे बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा बच्चो को पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर सुमन अग्रवाल सईदा बेगम,अनु चैधरी, चंचल जोशी,संतोष नौटियाल, पूजा सौराठ,ममता,सुमन,सावित्री, कपिल आरती,धनेश्वरी अंजू राना, मानसी,नैंसी किरण आदि सैकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित थी।