विधायक आदेश चैहान एवं डा.जयपाल सिंह ने किया भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

 


हरिद्वार। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर में खोले गए लोकसभा चुनाव कार्यालय का लोस चुनाव संयोजक डा.जयपाल सिंह चैहान एवं विधानसभा क्षेत्र चुनाव संयोजक आदेश चैहान ने विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव संयोजक डा.जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सीट से प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को 5लाख से ज्यादा मतों से विजयी बनाना है। विधायक आदेश चैहान ने कहा कि आज भारत का नेतृत्व एक ऐसा व्यक्तित्व कर रहा है। जिसने देश का मान सम्मान विश्व में ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि 10वर्ष में ऐसे अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जिससे हर देशवासी का सीना फख्र से चैड़ा हुआ है। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रभारी अनिल अरोड़ा,विधानसभा क्षेत्र विस्तारक राजीव गुप्ता, जिला महामंत्री आशु चैधरी,उपाध्यक्ष लव शर्मा,अतुल वशिष्ठ, रजनी वर्मा,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, मोहित शर्मा,कैलाश भंडारी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा,महामंत्री शीतल पुंडीर, मंडल महामंत्री संदीप राठी,जिला सोशल मीडिया सह संयोजक गौरव पुंडीर,अभिनंदन गुप्ता, मुनेश पाल,प्रिंस लोहट,पवनदीप,अमरीश शर्मा,गौरव कपिल, उमेश पाठक, शोभित चैहान, विजय चैहान,सुभाष कपूर,अशोक चैहान,किरण वर्मा,एएन उपाध्याय,विपिन शर्मा, विनीत चैहान, अनुज शर्मा, रवि चैधरी,गगन उपाध्याय,राधेश्याम पाल,पंकज चैहान,अशोक मेहता,गरिमा सिंह, दीपक नेगी सहित सभी मोर्चा पदाधिकारी एवं चुनाव संचालन समिति से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।