न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चैक व्यापार मंडल के व्यापारियों ने जमकर उड़ाया अबीर गुलाल

 


हरिद्वार। न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चैक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के संयोजन में व्यापारियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया और जमकर फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने होली के गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथी नगर विधायक मदन कौशिक ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर्व एकता भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। मनमुटाव और द्वेष भावना को दूर कर प्रेम व सौहार्द से होली मनाएं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.संजय पालीवाल ने कहा कि रंगों का पर्व होली जीवन में आयी एकरसता को दूर कर उल्लास और नई चेतना जगाता है। उन्होंने कहा कि होली पर्व समाज में समरसता की भावना भी उत्पन्न करता है। होली के रंगों में रंगकर सभी एक हो जाते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि प्रतिवर्ष हर्षोल्लास व उत्साह के साथ आयोजित किए जाने वाले होली मिलन समारोह का सभी व्यापारियों को इंतजार रहता है। समारोह में एकता व भाईचारे का संदेश देते हुए व्यापारी एक दूसरे होली खेलते हैं। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली सभी के जीवन में उमंग व उत्साह लाए। कार्यक्रम में कलाकारों के साथ विधायक मदन कौशिक ने भी होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। सभी पर पुष्पवर्षा और अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैलाश केशवानी,संजीव नैय्यर,विजय शर्मा,अनूप सिंह सिद्धू,विवेक अग्रवाल, सुनील गुलाटी,राहुल अग्रवाल,संदीप कौशिक,योगेश वाधवा,मुनीष गर्ग,विपिन गुप्ता,विक्की तनेजा ,ब्रजराज खरे,विक्रम मल्होत्रा,दीपांकर चक्रपाणी,नरेंद्र सूद,प्रेम थापा,विमल,शिवांकर चक्रपाणी ,जयपाल सिंह,आकाश ओहरी,तरूण गुप्ता,सचिन गुप्ता,पंकज,विक्रम सिंह सिद्धू,सुधीर गुप्ता ,भाजपा नेता विकास तिवारी, लव दत्ता,सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।