अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस पर श्रीमती अनीता ममगई ने किया गौशाला का निरीक्षण

 


हरिद्वार। अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट के तत्वावधान में निराश्रित गौवंश हेतु निर्माणाधीन गौशाला में नारी शक्ति की जानकार ऋषिकेश मेयर श्रीमती अनीता मँमगाई (देवभूमि) पधारी तथा गौशाला का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने निराश्रित गौवंश के रख रखाव की जानकारी लेेते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। उन्होने कहा कि इस समय गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है,निरीह प्राणियों को आहार देकर स्वस्थ रखना इस समय सबसे अधिक आवश्यक है। अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट अध्यक्ष कथा व्यास साध्वी विचित्र रचना हिमालय लाड़ली दीदी ने मेयर श्रीमती अनीता मँमगाई का स्वागत तिलक कर, माला पहनाकर शोल उड़ाकर किया। इस दौरान उन्होने 22जनवरी ऐतिहासिक श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा अयोध्या का प्रसाद भी प्रदान किया। इस अवसर पर श्री कृष्ण दया राम ऐकेडमी विद्यालय के आचार्य सुबोध कोटियाल, गुरुचरण सिंह (गोल्डी समाजसेवी) एंव प्रौपर्टी डीलर विक्की, श्रीमती सखी देवी,श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती चित्रा देवी आदि उपस्थित रहे।