भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया स्नेह संवाद यात्रा का स्वागत

 


हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के नेतृत्व में हरिद्वार पहुंची स्नहे संवाद यात्रा का मोर्चा के जिलाध्यक्ष एजाज हसन हसन के संयोजन में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गैंडीखाता,धनपुरा,पदार्था, सुल्तानपुर सहित कई स्थानों पर स्वागत किया। इस दौरान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन व प्रदेश प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। जिसका लाभ समान रूप से सभी को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष एजाज हसन,प्रदेश महामंत्री अनीस गॉड एवं मंडल अध्यक्ष शाहनवाज अब्बासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास नारे से प्रभावित होकर अल्पसंख्यक समाज तेजी के साथ भाजपा से जुड़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास नीतियों के चलते आने वाले लोकसभा चुनाव में भााजपा प्रदेश की पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी। इस दौरान मन्ना लोधा,मुस्तफा अंसारी,शादाब आलम,नवाब,जिला प्रभारी मोहम्मद युसूफ मलिक,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री समीना सिद्दीकी,प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर जैन, प्रदेश मंत्री गुरमीत सिंह चन्नी,जिला महामंत्री नसीम सलमानी,जिला महामंत्री मोहसिन मंसूरी, मंडल अध्यक्ष शाहनवाज अब्बासी,हाजी जमशेद खान,हाजी मुकर्रम, सलीम अब्बासी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।