दो वर्ष पूर्व निष्कासित भाजपाईयों को किया फिर से पार्टी में शामिल

 हरिद्वार। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चैधरी सुभाष वर्मा ने आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपने


साथियों सहित पुनः भाजपा में शामिल हो गए उनके साथ भाजपा में शामिल होने वालों में भाजपा के पूर्व लक्सरमंडल अध्यक्ष राहुल अग्रवाल पूर्व लक्सर मंडल महामंत्री भूपेंद्र निगम, राजेंद्र नाथ मेहंदीरत्ता और पूर्व सभासद कुलदीप बाल्मीकि सहित कई अन्य नेता शामिल रहे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,भाजपा जिला अध्यक्ष हरिद्वार संदीप गोयल और भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की शोभाराम प्रजापति ने उन्हें भाजपा की सदस्यता प्रदान की। गौरतलब है कि इन सभी को 2022 के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था लेकिन आगामी 2024 में हरिद्वार लोकसभा की सीट को और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से इन सबकी आज पुनः घर वापसी हुई है।