भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं

 


हरिद्वार। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में जगजीतपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा सुनाते हुए भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं। जीवन में परिवर्तन आता है। भगवान की भक्ति करने के लिए कोई अवस्था निर्धारित नहीं है। जब भी मन करे भगवान का स्मरण करना चाहिए। भक्ति से बालक ध्रुव ने 5वर्ष की अवस्था में ही भगवान को प्राप्त कर लिया था। शुकदेव को जन्म के बाद प्रभु के दर्शन एवं ज्ञान प्राप्ति हो गई थी। भक्ति की लगन बालपन से ही लगनी चाहिए। वेद व्यास ने श्रीमद्भागवत में भगवान के चौबीस अवतारों का विस्तार से वर्णन किया है। अवतारों की कथा श्रवण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा व्यास ने कहा कि सूर्यनारायण साक्षात देवता है। जिनके हमें प्रतिदिन प्रत्यक्ष दर्शन होते हैं। सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। जो लोग सूर्य उदय के बाद सो कर उठते है। उनके घर में दरिद्रता का वास होता है। प्रत्येक माह एकादशी का व्रत करें। सत्कर्म करें, कर्मों के हिसाब से ही व्यक्ति को स्वर्ग और नरक की प्राप्ति होती है। मुख्य जजमान पुष्पा चौहान,बृजपाल सिंह चौहान,इंदु चौहान,संजय चौहान,अनिमेष चौहान,रोहन चौहान,मंजू चौहान, पवन चौहान,ममता चौहान,राज चौहान,रिया चौहान, राजीव चौहान,अर्पित चौहान,हर्षित चौहान, ध्रुव चौहान,रेवांश चौहान,कुनाल चौहान,शालिनी ठाकुर,रेखा शर्मा,कल्पना,नूतन शर्मा, अलका ,मंजू,स्वाति आदि ने भागवत पूजन किया।