तहसील रोड़ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ


 हरिद्वार। सैनी धर्मशाला में आयोजित राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की तहसील रोड इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारियों ने कॉरिडोर का स्वागत किया और नक्शा जारी करने और प्रभावित व्यापारियो को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही व्यापारी आयोग बनाए जाने का प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजा गया। शपथ लेने वालों मे अध्यक्ष लाखन सिंह,महामंत्री रामपाल सैनी,कोषाध्यक्ष मथुरा वाले,उपाध्यक्ष जुगल अरोड़ा,मोहनलाल माटा,लच्छीराम,विनोद भाटिया,सचिव डा.बेलप्रसाद वशु देव,नदीम,विपिन कुमार,रमेश कुमार दुबे,संगठन मंत्री अनुज कुमार,इकराम सुलेमानी व सतीश कुमार,प्रचार मंत्री अनिल कुमार,मीडिया प्रभारी काका,सह मीडिया प्रभारी फरमान,कार्यकारिणी सदस्य रिजवान,रमेश सिंह राणा,राजेंद्र सिंह चैहान,जय प्रकाश आदि शामिल रहे। मुख्य अतिथि महामण्डलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने कहा कि व्यापारी प्रदेश व देश की आर्थिक रीढ़ है और देश हित मे हुए सभी बड़े आन्दोलन मे व्यापार मण्डल के सहयोग को भुलाया नही जा सकता है। चाहे वह राम जन्म भूमि का आन्दोलन रहा हो, चाहे वह राम सेतु का या अन्य कोई भी धर्म और देश हित की लड़ाई हो। व्यापारियो ने आगे आ कर अपना फर्ज निभाया है। साथ ही उन्होंने कहा की कॉरिडोर हरिद्वार के विकास मे एक बड़ा अध्याय होगा। इसके आने से व्यापार और पर्यटक दोनो को लाभ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के विकास और सौंदर्यकरण के लिए हरिद्वार को कॉरिडोर की एक बड़ी सौगात दी है। व्यापारी उसका स्वागत करते है पर कॉरिडोर का नक्शा अभी तक जारी नही होने से व्यापारी भ्रम की स्तिथि में है और तय नहीं कर पा रहा है कि आगे क्या और कैसे किया जाएगा। प्रशासन को तत्काल नक्शा जारी करना चाहिए। चैधरी ने कहा की इसमे जो भी व्यापारी प्रभावित हो रहा है। उसको उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। ताकि वह अपना आगे का जीवन और व्यापार ठीक से कर सके। किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। प्रत्येक व्यापारी के हितो के लिए राष्ट्रीय व्यापार मण्डल हर पल तैयार खड़ा है। नवनियुक्त अध्यक्ष तहसील रोड लाखन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मण्डल ने हम सभी को अपने साथ जिस उम्मीद के साथ जोड़ा है। एक-एक व्यापारी उस पर खरा उतरेगा और व्यापारी हितो के हर आंदोलन मे संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रिय,जिला अध्यक्ष विनीत धीमान,शहर अध्यक्ष ज्वालापुर हरविंदर सिंह,जिला उपाध्यक्ष सर्वेश बघेल,जिला उपाध्यक्ष विशाल माथुर, पुष्पेन्द्र गुप्ता,अरविंद कुमार,सचिन चहल आदि अनेक व्यापारी मौजूद रहे।