कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ को मजबूत करने पर चर्चा की


 हरिद्वार। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गयी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूनम भगत के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ को मजबूत करने पर मंथन किया। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव राजेश रस्तोगी ने किया। बैठक की अध्यक्षता अंकित चौहान ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश रस्तोगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बूथ स्तर को मजबूत किया जाना चाहिए। प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। अंकित चौहान ने कहा कि महंगाई से देश की जनता त्रस्त है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहे हैं। जात पात व धर्म की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। अंकित चौहान ने कहा कि राजनीति में सेवा का उद्देश्य होना चाहिए। जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तत्पर रहें। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूनम भगत व महेश प्रताप राणा ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। जिसका लाभ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करें। लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी के चलते आमजनमानस हताश व निराश है। बैठक में राधे जायसवाल,तेलूराम प्रधान, राजीव चौधरी, रूप चौधरी,अमित नौटियाल, बीएस तेजयान, सुहेल कुरैशी, शौकत अली, अशोक उपाध्याय,महेंद्र भट्ट,वीरेंद्र उपाध्याय,महेंद्र गुप्ता,हरप्रीत सिंह,भरत सिंह,अनिल तोमर आदि मौजूद रहे।