नारी शक्ति महोत्सव की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा


 हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने रविवार को 12 फरवरी को ऋषिकुल मैदान में वृहद रूप से आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के ’’नारी शक्ति महोत्सव’’ की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के’’नारी शक्ति महोत्सव’’के वृहद रूप से आयोजित किये जाने की तैयारियों के सम्बन्ध में पूरे ऋषिकुल मैदान का भ्रमण किया तथा मंच,पण्डाल, कन्या पूजन,रोड शो,विभिन्न विभागों के लगाये गये पण्डाल आदि का फाइनल निरीक्षण करते हुये अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा जिन-जिन योजनाओं का शिलान्यास,उद्घाटन किया जाना है,के सम्बन्ध में की गयी तैयारियों का भी जायजा अधिकारियों से लिया,जिस पर अधिकारियों ने बताया कि जिन योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाना है,उसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है। श्री गर्ब्याल ने गाड़ियों की पार्किंग, पूरा रूट प्लान आदि के सम्बन्ध में भी अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन,संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दिवेश शाशनी,प्रशिक्षु आईएएस दीपक सेठ, डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, एसडीएम लक्सर गोपाल चौहान,एसपी ट्रैफिक पंकज गैरोला,एस0पी0 सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, पीडी के0एन0 तिवारी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह,अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण,सुरेश तोमर,अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन,सहायक नगर आयुक्त हरिद्वार श्याम सुन्दर, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।