प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है-धामी

भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान के सम्बन्ध में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुये मुख्यमंत्री 


 हरिद्वार। सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय पर गांव चलो अभियान की कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुये। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अभियान से निमित्त उपस्थित पदाधिकारी से संकल्प लेकर अभियान से जुड़ने का आवाहन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार के द्वारा पिछले 10वर्षों में गरीब कल्याण,महिला सशक्तिकरण,सुरक्षा,सांस्कृतिक उत्थान एवं विश्व में भारत के गौरव में वृद्धि सहित विकास के सभी आयामों पर अतुलनीय कार्य किया है। इस कार्य की सिद्धि के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशा निर्देश में गांव चलो अभियान का निर्णय हुआ है जिसमें प्रदेश के सभी गांव एवं नगरों के सभी बूथो पर प्रवासी कार्यकर्ता को 24घंटे का समय लगाकर प्रवास करना है। प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार योजनाओं के माध्यम से जनमानस को लगातार लाभ पहुंचने का काम कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक विकसित राष्ट्र की अवधारणा एवं 2025 तक उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ अग्रणीय राज्यों मे शामिल होने में अपना महत्व योगदान देंगे ऐसी अपेक्षा है। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि गांव चलो अभियान आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अति महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान की सफलता के लिए जिले से लेकर मंडल से लेकर बूथ तक की रचना मे अनुभवी पदाधिकारियो को जोड़कर आगामी समय में 11 फरवरी से 24 घंटे के प्रवास में जाना है। जिला कार्यशाला के पश्चात 31जनवरी से 4फरवरी तक मंडल कार्यशालाओं का आयोजन निश्चित हुआ है। बूथ पर जाकर बूथ समिति के साथ बैठक कर पूर्व के चुनाव मे मिले मतो से अधिक वोट मिले इसकी चिंता करनी है। पिछले दिनों चली विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत केंद्र सरकार की योजनाओं में उस गांव या नगरीय बूथ में कितने लोगों ने इस यात्रा का लाभ लिया इसका भी संज्ञान लेना है। स्वच्छता अभियान,पर्यावरण संरक्षण एवं अमृत सरोवरों पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चला कर बूथ पर निवास करने वाले लाभार्थियों से मिलकर छोटी-छोटी वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपलोड करने का काम करें। अभियान हेतु घर-घर पहुंचाएंगे मोदी का संदेश आगे बढ़ेगा गांव आगे बढ़ेगा देश,मोदी का एक ही सपना विकसित बने हर गांव अपना, मोदी की गारंटी पर है विश्वास गांव-गांव पहुंच रहा विकास आदि संकल्पों के साथ बूथ पर जाना है। गांव चलो अभियान कार्यक्रम जिला संयोजक लव शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से आए हुए पदाधिकारी को अभियान के निमित्त विस्तार से जानकारी देकर अभियान के निमित्त जुट जाने का आवाहन किया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री आशु चौधरी ने किया। कार्यक्रम में नगर विधायक मदन कौशिक,रानीपुर विधायक आदेश चौहान,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,डॉ.जयपाल सिंह चौहान,राजेंद्र व्यास,अभियान सह संयोजक रिशु चौहान,धर्मेंद्र चौहान,जितेंद्र चौधरी,रश्मि चौहान,आभा शर्मा,निर्मल सिंह,रजनी वर्मा ,बिशनपाल कश्यप,अमरीश सैनी,आलोक द्विवेदी,सचिन शर्मा,सचिन निश्चित,गौरव पुंडीर, अरुण आर्य,मनोज शर्मा,संजय कुमार,एजाज हसन,मनीष कुमार,हीरा सिंह बिष्ट,राजेश शर्मा, नागेंद्र राणा,रीता सैनी,मोहित शर्मा,कैलाश भंडारी,अरविंद अग्रवाल,नेपाल सिंह,जितेंद्र सैनी,सीमा चौहान ,प्रीति गुप्ता,शीतल पुंडीर,अभिनव चौहान,कमल प्रधान,हितेश चौहान,मोहित वर्मा,प्रिंस लोहट ,मोहसिन मंसूरी आदि उपस्थित रहे।