वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग ने शुरू किया रामचरित्रमानस भेंट करने का अभियान

 


हरिद्वार। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने और मंदिर में राम लला के विराजमान होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने आम लोगों को रामचरित्रमानस भंेंट करने का अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत रामचरित्रमानस की 108 प्रतियां वितरित की जाएगी। अभियान की शुरूआत जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल को रामचरित्रमानस भेंट कर की गयी। भाजपा नेता व महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी, कार सेवक स्वर्गीय ओमकारदत शर्मा के पुत्र विपिन शर्मा के साथ जिलाधिकारी को रामचरित्रमानस भेंट करने के बाद भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि आज पूरा देश राम भक्ति में लीन है। अयोध्या राम जन्म भूमि देश का सबसे बड़ा आस्था केंद्र बन चुका है। सभी राम को जानना चाहते हैं। अपने आराध्य के अस्तित्व को अपने अंदर ढालना चाहते हैं। विपिन शर्मा ने कहा कि हम सब राम के हैं और राम सभी के हैं। नई पीढ़ी प्रभु राम के आदर्शो को अपनाकर देश की प्रगति में सहभागी बनना चाहती है। 500 साल बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का सपना पूरा होने के बाद युवा पीढ़ी अपने आराध्य को जानने उनको अपने मन में धारण करने का संकल्प लेना चाहती है। इसमें एक छोटी सी पहल करते हुए रामचरितमानस को हर घर तक पहुँचाना चाहते हैं। जिलाधिकारी से इस अभियान की शुरूआत की गयी है। इस दौरान ई मैक संस्था के अध्यक्ष आशीष झा, बॉक्सिंग संघ के सचिव नवीन चौहान व ललित शर्मा मौजूद रहे।