संत समागम में संत महापुरुषों ने ज्ञान की गंगा बहाई

 हरिद्वार। बाबा अमीर गिरी धाम हरिपुर कला में बाल योगी श्री महंत विनोद गिरि जी की तृतीय बरसी पर आयोजित संत समागम में संत महापुरुषों ने ज्ञान की गंगा बहाई। इस अवसर पर बोलते हुए जूना अखाड़े के पूर्व सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती ने कहां ब्रह्मलीन बाल योगी श्री महंत विनोद गिरि जी महाराज ज्ञान का एक विशाल सरोवर थे। उनके ज्ञान रूपी सरोवर में स्नान करने के बाद भक्त अपने जीवन को धन्य और कृतार्थ किया करते थे। आश्रम की श्रीमहंत गीता मनीषी डॉ राधा गिरी ने कहा पूज्य गुरुदेव श्री महंत विनोद गिरि जी साक्षात ईश्वर की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने भक्तों के बीच ऐसी ज्ञान की वर्षा कि श्रद्वालु भक्ति के माध्यम से संत सेवा के माध्यम से अपने जीवन को कल्याण की ओर ले जाने लगे। पूज्य गुरुदेव एक ऐसे तपो मूर्ति त्याग मूर्ति संत थे कि उन्होंने अपने जीवन काल में समाज कल्याण की भावना से निहित होकर अने को समाज कल्याणकारी कार्य किये अपनी भक्ति तपस्या के माध्यम से श्रद्वालुओं के जीवन में खुशियां बिखेरी। श्री महंत डॉ गीता मनीषी राधा गिरी ने कहा धर्म कर्म और सत्य का ईश्वर भक्ति मनुष्य का लोक और परलोक दोनों सुधार देता है। हरिद्वार जैसी पावन धरा पर संत महापुरुषों के श्री मुख से ज्ञान की अमृत वर्षा सुनने वाले भक्तों का जीवन धन्य हो जाता है। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में सभी महापुरुषों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर ललितानंद महाराज, महंत प्रदीप गिरी, महंत गोविंद गिरी, महंत बालक दास पुरी,साध्वी योगेश्वरी, कोठारी बाबा राजेश गिरी, साध्वी श्रीमहंत बिंदुनाथ,साध्वी प्राची महाराज,बलराम मुनि,श्रीमहंत आराधनागिरी,प्रेमानंद जी महाराज,महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज,महंत केशवानंद महाराज,प्रदीप गिरि, महंत जगदीश गिरी,महंत धीरेंद्र पुरी,महंत केशवानंद राजगिरी, पूर्ण गिरी,साक्षी गिरी, सत्यव्रतानंद महंत कमलेशानंद सरस्वती, मनोज जखमोला, गीतांजलि झखमोला, महंत मोहन सिंह,बाबा तीर्थ सिंह महाराज, विनोद गिरि महाराज, सरवन दास,श्याम गिरी ,धर्मदास,रामदास वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण सहित भारी संख्या में संत महंत भक्तगण उपस्थित थे।