राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने पर समाजसेवी प्रदीप शर्मा के संयोजन में लगाए ट्री गार्ड

 


हरिद्वार। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने पर समाजसेवी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में सिडकुल में सड़कों के किनारे लगे पौधों पर ट्री गार्ड लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान लड्डू भी वितरित किए गए। समाजसेवी प्रदीप शर्मा ने कहा कि पौधों का संरक्षण संवर्द्धन करना नितांत जरूरी है। मनुष्य का जीवन वृ़क्षों पर निर्भर है। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखें। सड़कों व आसपास के क्षेत्र में लगे पौधों की सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए हैं। प्रदीप शर्मा ने अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे अर्से के बाद राम भक्तों की मुराद पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शो का प्रचार प्रसार करने में सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। समाज में आदर्श स्थापित कर उन्नति की और बढ़ें। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी। नीरज कुमार कुमार ने कहा कि भगवान श्रीराम कण-कण में वास करते हैं। उनके आदर्शो पर चलना ही सच्ची रामभक्ति है। इस मौके पर गरीब, असहाय लोगों को कंबल भी वितरित किए गए।