राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति की कार्यकारिणी का विस्तार

 हरिद्वार। राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति ट्रस्ट द्वारा बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। समिति के अध्यक्ष इंजीनियर मधुसूदन अग्रवाल ने बताया कि आईपीएस ऑफिसर सेवानिवृत्ति विजय कुमार गर्ग को राष्ट्रीय मंत्री,राजकुमार गुप्ता को जिला अध्यक्ष इटावा,श्रीमती सुनीता शर्मा को जिला अध्यक्ष बरेली,जगदीप शर्मा एडवोकेट हरिद्वार अध्यक्ष ऋषिकेश,सुनील कुमार त्रिपाठी को नगर अध्यक्ष लखनऊ,संजीव कुमार को नगर अध्यक्ष अलीगढ़,श्रीमती कुमकुम सिंह निवासी मुरादाबाद को शहर सिविल लाइन का अध्यक्ष,नीना अग्रवाल,ईस्ट सिविल लाइन मुरादाबाद का अध्यक्ष,कुंवर दिवाकर सिंह को जिला अध्यक्ष बहराइच मनोनीत किया जाता है। समिति के अध्यक्ष इंजीनियर मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में आवश्यकतानुसार कार्यकारिणी किया जायेगा।कार्यकारिणी विस्तार हेतु सुरेश चंद्र गुप्ता दिनेश कुमार शर्मा अन्नपूर्णा,रेखा नेगी,नीलम रावत,संगीता सिंह,अंकुर गोयल,पंकज कौशिक,हेमंत सिंह नेगी एडवोकेट गोपाल कृष्ण शर्मा, विकास जैन,डॉक्टर पवन सिंह, जगदीश लाल पाहवा, प्रवीण कुमार अग्रवाल.डॉ विशाल गर्ग,सुनील शर्मा समीर,अनिल कंसल, शोभा शर्मा ने अपनी सहमति जताई।