शिवसेना प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने लिया संतों से आशीर्वाद

 


हरिद्वार। शिवसेना के प्रदेश प्रमुख मनोनीत किए गए देवेंद्र प्रजापति ने संतों से आशीर्वाद लिया। शिवसेना प्रदेश प्रमुख की जिम्मेदारी मिलने के बाद देवेंद्र प्रजापति अपनी टीम के साथ निरंजनी अखाड़ा पहुंचे और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से मिलकर शिवसेना की उन्नति एवं अपने राजनीतिक भविष्य के लिए उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रजापति टीम के साथ जगदगुरू आश्रम कनखल पहुंचे और जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर महाराज से  आशीर्वाद लिया। इसके बाद दक्षिण महाकाली मंदिर पहुंचकर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंदेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरि से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रजापति ने बताया कि शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अंडसूल एवं शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आशीर्वाद से संगठन का विस्तार कर उत्तराखण्ड में पार्टी को मजबूत करेंगे। इस दौरान लखन सिंह,नूतन उपाध्याय,शिवाकांत सिंह पाठक,वेद प्रकाश,सतवीर सिंह राठौड,़ राजीव कुमार, योगेश सैनी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।