मुस्लिम महिलाओं ने मनाया दीपोत्सव सबके हैं भगवान श्रीराम-रूबी बेगम

 हरिद्वार। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद ज्वालापुर में मुस्लिम महिलाओं ने धूमधाम से दीपोत्सव मनाया। एक दूसरे को दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं दी। सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद ज्वालापुर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच प्रदेश की प्रांतीय संयोजक रूबी बेगम ने शमा परवीन, अमरीन, समीना, समीना बानो, परवीन जंहा आदि महिलाओं के साथ घरों में दीपक जलाकर श्रीराम का स्वागत किया। इस अवसर पर रूबी बेगम ने कहा कि भगवान श्रीराम सबके है। 500 वर्षो के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। उनके स्वागत में हम सबने भी दीपोत्सव मनाया हैं। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से जितनी खुशी हिन्दू समाज के लोगो को हुई है। उतनी ही खुशी मुस्लिम समाज के लोगो को भी हुई है। रूबी बेगम ने प्रभु श्रीराम से प्रदेश और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की।