राजेश पुरी अध्यक्ष एवं अभिषेक गुप्ता चुने गए मां गंगा व्यापार मंडल के महामंत्री

 


हरिद्वार। शनिवार को ंसपन्न हुए मां गंगा व्यापार मंडल विष्णु घाट रामघाट के संरक्षक मंडल की देखरेख में सर्व सम्मति से संपन्न हुए द्विवार्षिक चुनाव में राजेश पुरी अध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता महामंत्री एवं अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का व्यापारियों ने फूलमाला एवं पटके पहनाकर स्वागत किया। चुनाव संपन्न कराने के लिए मुकेश त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता श्रवण गुप्ता एवं जिला संगठन महामंत्री डा.संदीप कपूर ने कहा कि आने वाले समय में कॉरिडोर एवं पॉड टैक्सी परियोजना को लेकर व्यापारियों को एकजुट होकर अपना पक्ष रखने के लिए तैयार रहना चाहिए। संरक्षक विपिन सिखोला एवं डा.मदन मोहन पालीवाल ने कहा कि मां गंगा व्यापार मंडल ने व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा शहर एवं जिला व्यापार मंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है और आगे भी देते रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से मुकेश त्यागी, वासुदेव भटीजा,बृजेश पुरी,राजेश अरोड़ा,नागेश वर्मा,श्रवण गुप्ता,डा.संदीप कपूर,विपिन सिखोला, डा.मदन मोहन पालीवाल सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।