यशपाल आर्य की लंबी आयु की कामना को लेकर कांग्रेसियांे ने किया गंगा में दुग्धाभिषेक

 


हरिद्वार। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ नें अग्रसेन घाट पर गंगा में दुग्धभिषेक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इसके पश्चात किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरशाद अली नेे कलियर दरगाह में चादर चढ़ाकर यशपाल आर्य की लंबी उम्र की दुआएं मांगी। पूर्व राज्यमंत्री रकित वालिया नें कहा कि यशपाल आर्य का संघर्ष प्रदेश की उन्नति के लिए है। उनके संघर्ष के फलस्वरूप प्रदेश की उन्नति की राह खुलेगी और कांग्रेस संगठन मजबूत होगा। प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि यशपाल आर्य के नेतृत्व में उत्तराखंड निश्चित तौर पर सही दिशा में आगे बढेगा। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संतोष चौहान नें कहा कि यशपाल आर्य से अधिक सक्रिय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने वाला नेता आज पुरे प्रदेश में नहीं है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरशाद अली नें कहा कि यशपाल आर्य का संघर्ष और उनके विचार युवा पीढ़ी सहित सभी के लिए प्रेरणा देने वाले है। प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा नें कहा कि सभी को यशपाल आर्य के साथ जुड़कर प्रदेश हित के लिए काम का करना चाहिए। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनोद कश्यप, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी,पूर्व पार्षद उदयवीर चौहान,जगदीप असवाल,ओबीसी विभाग के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष अंकुर सैनी,इंटक के विधानसभा अध्यक्ष जगदीप असवाल, किसान नेता राजेंद्र त्रिपाठी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा, पूर्व अध्यक्ष नगर ज्वालापुर कांग्रेस यशवंत सैनी,ओबीसी विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक उपाध्याय,वसीम सलमानी,दिनेश वालिया,हरद्वारी लाल,किसान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सोनू लाला,बृजमोहन बर्थवाल,मोहम्मद सलीम,मुनीर आलम,मोहम्मद आकिल गाडोवाली,संजय सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।