पूरण पाण्डेय शहर अध्यक्ष व विमल सक्सेना बने प्रदेश व्यापार मंडल के शहर महामंत्री

 


हरिद्वार। पूरण पाण्डेय को प्रदेश व्यापार मण्डल का शहर अध्यक्ष व विमल सक्सेना को महामंत्री नियुक्त किया गया है। भूपतवाला में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूरण पाण्डेय और विमल सक्सेना की नियुक्त की घोषणा करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा व् जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने कहा कि कार्यसमिति से विचार विमर्श करने के बाद बहुमत के आधार पर पूरण पाण्डेय को हरिद्वार शहर अध्यक्ष व विमल सक्सेना को शहर महामंत्री मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि उत्तराखंड में व्यापारी प्रदेश व्यापार मण्डल से जुड़ रहे हैं और जिलों में संगठन के गठन का कार्य चल रहा है। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर नये पदाधिकारियों को व्यापार मण्डल से जोड़ा जाएगा। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि व्यापारी आयोग की मांग को लेकर सभी जिलों में व्यापारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। देश की अर्थव्यवस्था को सींचने वाले व्यापारियों की पीड़ा सुनने वाला कोई प्रतिनिधि नहीं है। सरकार को जल्द से जल्द व्यापारी आयोग का गठन करना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल व् जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने कहा कि रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में पार्किंग के नाम पर दर्जनों दुकाने टीन शेड लगा कर बना दी गयी है। साथ ही स्मार्ट टॉयलेट के नाम पर चाय कोल्ड्रिंक्स की दुकान बना दी गयी है। जिला प्रशासन को इस पर कार्यवाही करनी चाहिए। अन्यथा व्यापारी पूरजोर तरीके से प्रशासन का विरोध करेगा। प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट व् युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी। नव नियुक्त शहर अध्यक्ष पूरण पाण्डेय व् शहर महामंत्री विमल सक्सेना ने कहा कि व्यापारी हितो की रक्षा के लिए काम करेंगे। व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने वाली योजना का विरोध किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट,युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सुखीजा,जिला महामंत्री अजय अरोड़ा,महेश शर्मा, हेमलता जोशी,गोकुल सिंह रावत,यशोदा यादव,देव महेश्वरी,सनी मल्होत्रा,सुभाष खट्टर,रिंकी अरोड़ा,संजय पाल,मनोज पाल आदि मौजूद रहे।