धर्म ध्वजा विशाल शोभा यात्रा के साथ दिल्ली दरबार पहुंची


 हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री श्यामवैकुंठ धाम के परमाध्यक्ष श्री महंत श्यामसुंदर दास के पावन सानिध्य में हनुमान शिव मंदिर सभापुर बालाजी दिल्ली दरबार मे अलवर वाले बाबा के पैतृक गांव भूगोर से लाई गई धर्म ध्वजा विशाल शोभा यात्रा के साथ दिल्ली दरबार पहुंची। इस अवसर पर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम का पावन सानिध्य भी भक्तजनों को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम महाराज ने कहा हमारी ईश्वर साधु संतों के प्रति आस्था संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म को और अधिक मजबूत करती है। हमारी ईश्वर भक्ति और शक्ति को संपूर्ण विश्व ने देखा है यह भारत भूमि ईश्वर की अवतरित भूमि है यहां भगवान राम ,भगवान कृष्ण अवतरित हुए हैं। यहां भगवान बुद्ध भगवान महावीर अवतरित हुए हैं। यहां भक्त सुदामा,भक्त मीराबाई,भक्त सूरदास,भक्त कालिदास अवतरित हुए हैं यहां भक्त रविदास अवतरित हुए हैं। यह है भारत भूमि देवी देवताओं की जननी भूमि है। इस भूमि पर एक से एक वीर भी अवतरित हुए हैं आज संपूर्ण विश्व हमारी सभ्यता हमारी संस्कृति हमारी सनातन परंपरा को अपनाने के लिए आतुर है। ऐसे पावन कार्यों के माध्यम से विश्व भर को हम भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं। भक्ति में ही शक्ति है। इस अवसर पर बोलते हुए महंत श्यामसुंदर दास ने कहा पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन पंडित राम गोपाल जी महाराज अलवर वाले बाबा साक्षात ईश्वर की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने लाखों भक्तों के अपने तपोबल से कष्ट दूर कर इस जगत को कल्याण का मार्ग दिखाया। आज भी उन्हीं का प्रताप सभापुर दिल्ली दरबार में विद्यमान है। भक्त मन्नता की झोली फैलाए आते हैं और खुशियों की झोली भरकर हंसते गाते अपने घर जाते हैं। शोभा यात्रा में लगभग हजारों भक्तों ने भाग लिया। दिल्ली सभापुर दरबार में अपनी मन्नत पूर्ण होने पर माथा टेका। इस अवसर पर महंत श्यामसुंदर दास ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा प्रसाद विस्तृत किया।