ढोल नगाड़ों के साथ किया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन


 हरिद्वार। भेल सेक्टर-4 में भेल सामाजिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा 29वां दुर्गा पूजा उत्सव विशाल शोभा यात्रा का ढोल नगाड़ों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर धूमधाम से मनाया गया। दुर्गा पूजा समारोह में लगातार 5दिनों तक चली पूजा में अष्टमी के दिन सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया। भोजपूरी लोक गीत के बाद कृपा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा सुन्दर नृत्य और झांकी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शोभा यात्रा में सैकड़ों भक्त,महिलाएं पुरुष झूमते गाते जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं ने देर तक बैंड बाजे के साथ नाचते गाते हुए शोभा यात्रा सैक्टर-4,सैक्टर-3 होते हुए तुलसी चौक होते हुए बैरागी कैम्प घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमा का गंगा में विसर्जन किया गया। पं.गोलू चौबे के द्वारा मंत्रोच्चारण द्वारा पूजा सम्पन्न की गई। कार्यक्रम में मुख्य विशिष्ट अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान,मुख्य अतिथि समाजसेवी डा.विशाल गर्ग,ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर,दीपिका बहादरु,अनिल भारद्वाज,विभाष मिश्रा,अशोक उपाध्याय सम्मिलित रहे। समिति के अध्यक्ष डी.एस.वर्मा ने मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ सभी को सम्मानित किया। समिति द्वारा बुधवार को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष जितेन्द्र राय, रामधार चौबे, सचिव विवेक वर्मा,कोषाध्यक्ष ऋषिपाल चौधरी,विवेक चौधरी,अमरीश चौहान,राजेश चौहान,सदस्य अंजली राजपूत, स्वाति शर्मा सहित सुपर मार्किट के लोग उपस्थित रहे।