कॉरीडोर के विरोध में उतरा प्रदेश व्यापार मंडल
हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल ने प्रस्तावित हरकी पैड़ी कॉरीडोर योजना का विरोध किया है। हरकी पौड़ी समीप एक प्रतिष्ठान में प्रदेश व्यापार की मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि हरिद्वार में कॉरिडोर की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रशासन जबरन व्यापारियों और शहर पर कॉरिडोर योजना को थोपने का प्रयास कर रहा है। जिससे हजारों लोग प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल प्रस्तावित कॉरिडोर पूरजोर विरोध करेगा। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि व्यापारियों से बिना विचार विमर्श किए ही प्रशासन कॉरिडोर की पूरी रूप रेखा तैयार कर ली है। सौन्दर्यकरण के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ने की योजना स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कॉरिडोर बनाना ही है तो बाजारों को छोड़कर ललतारो पुल से रोड़ी बेलवाला होते हुए बनाया जाए। प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट व् प्रदेश सचिव चंद्रशेखर गोस्वामी ने कहा कि 2021 में हुए कुम्भ में प्रशासन ने करोड़ों रूपए खर्च कर हरकी पौड़ी व् आसपास सौंदर्यकरण किया था। जिसकी देखरेख करने वाला भी कोई विभाग नहीं है। अब कॉरिडोर के नाम पर फिर से करोड़ों रूपए खर्च किए जाने की तैयारी की जा रही है। जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट व शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ऐसे संगठनों के प्रतिनिधियों को बैठक में बुलाया जा रहा है। जिनका कॉरिडोर से ना तो कोई नुकसान हो रहा है ना अधिग्रहण। केवल एक व्यापार मण्डल को बुलाकर हरिद्वार के व्यापारियों को उड़जाने का षड्यंत्र किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कॉरिडोर योजना को निरस्त या इसके रुट में बदलाव नहीं किया गया तो हजारो व्यापारियों को उजड़ने से बचाने के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित अरोरा,प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट,प्रदेश सचिव चंद्रशेखर गोस्वामी, जिला अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट,शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा,युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी,जिला महामंत्री अजय अरोड़ा,जिला उपाध्यक्ष राजेश सुखीजा,जिला प्रवक्ता मनोज सिरोही,शहर महामंत्री विमल सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता आदि सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।