महानगर कांग्रेस ने की स्वामी पुण्यानंद गिरी के बयान की निंदा

 


हरिद्वार। कथावाचक महामंडलेश्वर स्वामी पुण्यानंद गिरी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गयी अमर्यादित टिप्पणी की महानगर कांग्रेस ने भी निंदा की है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने मायापुर स्थित यूनियन भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान  कहा कि किसी भी संत को किसी भी जाति के बारे में ऐसे व्यक्तत्व नहीं देने चाहिए। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और वे स्वयं भी संतों का सम्मान करते है। लेकिन किसी भी जाति विशेष के बारे में ऐसी भावना रखते वाले संत बिल्कुल भी सम्मान के काबिल नहीं हैं। ऐसे संतो को कुछ भी बोलने से पहले अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए। बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मुरली मनोहर और कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग समेत सभी कार्यकर्ताटओं ने कथावाचक स्वामी पुण्यानंद गिरी की निंदा की। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार दौरे को लेकर महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि उत्तराखंड में आयी आपदा को देखते हुए नड्डा को उत्तराखंड को राहत के रूप में कुछ देना चाहिए। ऐसा ना हो की उनका  दौरा सिर्फ मन की बात तक ही सीमित रह जाए।