चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े ने की पूजा अर्चना
हरिद्वार। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में अग्रसेन घाट पर गंगा में दुग्धाभिषेक, हनुमान चालीसा का पाठ व पूजा अर्चना कर चंद्रयान की लैंडिंग पर प्रार्थनाएं की। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भारत नया इतिहास रचने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से चंद्रयान की सफल लैंडिंग होगी। देश भर में लोग चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। भारतीय वैज्ञानिकों को देश दुनिया में जाना जा रहा है। देश की महाशक्ति के रूप में पहचान बनेगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। युवा वैज्ञानिकों को चंद्रयान की सफल लैंडिंग से निश्चिततौर पर प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर स्वामी लघु वन महाराज,कुलदीप शर्मा, विष्णु, गौरव भारद्वाज, अस्मित शर्मा, अर्णव शर्मा, जलज कौशिक एवं पंडित विष्णु आदि मौजूद रहे।