गंगा सभा अध्यक्ष महामंत्री ने दी इसरों के वैज्ञानिकों,प्रधानमंत्री को बधाई
हरिद्वार। श्री गंगासभा ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर गंगा जी की विशेष पूजा अर्चना कर सभी भारतवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। गंगासभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिको को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही चंद्रयान-3 भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। वैज्ञानिकों के इस मेहनत को सफल करने के लिए चन्द्रयान-3 के सफल लैंडिंग की कामना के साथ गंगासभा की ओर से विशेष पूजा अर्चना व अभिषेक किया गया, अभिषेक पूजा में गंगासभा के पदाधिकारियों के अलावा तीर्थ पुरोहित शामिल हुए। इससे पहले चंद्र यान 3 के सफल लेंडिंग के गंगासभा की ओर विशेष अभिषेक किया गया।