राष्टीªय मानव अधिकार संरक्षण समिति सचिव ने मनाया स्थानीय महिलाओं संग तीज

 


हरिद्वार। राष्टीªय मानव अधिकार संरक्षण समिति की राष्टीªय सचिव रेखा नेगी ने हरियाली तीज विद्या विहार कॉलोनी में स्थानीय महिलाओं के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि हमारी संस्कृति तीज-त्यौहारों,पर्व-उत्सवों से सजी है। इस रंग-रंगीली संस्कृति की जान हैं हमारी परंपराएं। देश के हर प्रांत की अनूठी परंपराओं पर धड़कता है,भारतीय संस्कृति का दिल। जब इन परंपराओं को भक्ति-भाव में डूबकर उपवास और आराधना के साथ मनाया जाता है तो लगता है ईश्वर स्वयं आशीर्वाद देने धरा पर उतर आए हों। सावन के आगमन के साथ ही बारिश की रिमझिम फुहारों से स्नान कर पूरी धरती हरी चुनर ओढ़ कर तैयार हो जाती है। महिलाओं के व्रत उपवासों में श्रद्धा भक्ति के साथ वातावरण की सुंदरता भी शामिल हो जाती हैं। इस अवसर पर सुनीता सिंह ने कहा कि तीज त्यौहार को सबसे अधिक महत्व महिलाओं के द्वारा दिया जाता है,क्योंकि इस त्यौहार कामहत्व सबसे अधिक महिलाओं के जीवन में होता है,तीज त्यौहार को हमारे भारतीय संस्कृति में बहुत ही पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इस अवसर पर रेशु चौहान ने कहा कि तीज के त्यौहार का सबसे अधिक महत्व महिलाओं के जीवन में होता है। हमारी संस्कृति के अनुसार तीज-त्यौहारों, पर्व-उत्सवों से पूरी तरह सजा रहता है। भारतीय धार्मिक संस्कृति के अनुरूप सात वार और नौ त्यौहार होते है। तीज का त्यौहार रंग-रंगीली संस्कृति की जान होता है, हमारी परंपराएं हमारे देश के हर प्रांत की अनूठी परंपराओं मे धड़कता हुआ नजर आता है। हमारी भारतीय संस्कृति तीज का त्यौहार दिल होता है। इस अवसर पर विनीता नेगी,शीतल चौधरी,संतोष,रचना शर्मा, भारती सिंह, रचना उपस्थित रहे।