पूरी दुनिया अपना रही है सनातन धर्म-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

 


हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व है। संक्रांति के दिन दान आदि करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। संक्रांति के अवसर पर निर्मल अखाड़े में आयोजित विशेष अरदास के दौरान श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति का पूरे विश्व में एक विशेष स्थान है। अनूठी परंपरांओं के चलते पूरी दुनिया सनातन धर्म को अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति को धर्मानुकूल आचरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के उत्थान और संरक्षण में अखाड़ों का विशेष योगदान है। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संत धर्म संस्कृति का संरक्षण करते हुए लोगों को अध्यात्म के प्रति प्रेरित करने में सहयोग करने के साथ मानव कल्याण में भी योगदान कर रहे हैं। इस अवसर पर महंत खेमसिंह, महंत निर्भय सिंह, महंत बीर सिंह, महंत जरनैल सिंह, संत विष्णु सिंह आदि मौजूद रहे।