चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरा देश गर्व अनुभव कर रहा

 हरिद्वार। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया हरिद्वार चैप्टर के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसुदन आर्य ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बोलते हुए कहा कि चंद्रयान 3 इसरो द्वारा चलाया गया तीसरा मून मिशन है,जिसे 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था,जिसका मुख्य उद्देश्य चंद्रमा पर लैंडिंग करके उसके रहस्यों को उजागर करना है। भारत ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ ही आज पूरा देश इसरो को बधाई दे रहा है। इस सफल आयोजन के लिए इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया हरिद्वार चौप्टर की पूरी टीम की तरफ से देश के वैज्ञानिकों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि हर भारतीय चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरा देश गर्व अनुभव कर रहा है।