चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री का आभार जताया

 


हरिद्वार। चंद्रयान 3 की चंद्रमा के दक्षिण धु्रव पर सफल लैंडिंग से उत्साहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा के नेतृत्व में बिरला चौक से चंडी चौराहे तक पैदल मार्च किया। सभी ने शंखनाद करते हुए तथा घंटे घड़ियाल बजाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और चंद्रयान मिशन से जुड़े इसरों के सभी वैज्ञानिकों तथा कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर संजय चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में. चंद्रयान की सफलता का श्रेय केंद्र की भाजपा सरकार को जाता है। इस उपलब्धि से भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन हुआ है। संजय चोपड़ा ने कहा कि चांद पर तिरंगा स्थापित होने से प्रत्येक भारतीय अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य आलोक मिश्रा ने कहा कि चंद्रयान की सफलता से आने वाले दिनों में देश तकनीकी रूप से और विकास करेगा। आभार प्रकट करने वालों में लघु व्यापारी नेता मनोज कुमार मंडल, विक्रम यूनियन महासंघ के प्रवक्ता आदेश पंडित,चौकीदार संगठन के मानसिंह, मोहनलाल,उत्तराखंड विकास मंच के पंडित मनीष शर्मा, टेंपो यूनियन के वीरेंद्र पुरी,अनिल पुरी,श्रमिक कल्याण परिषद के कुवंर सिंह मंडवाल,चंदन सिंह रावत,सचिन राजपूत,अनु कश्यप,जयसिंह बिष्ट,जोगेंद्र सिंह,अतुल कुमार, जयदीप,ललित,गौरव चौहान,प्रकाश सिंह,राजकुमार,अशोक शर्मा,नईम सलमानी, सोनू, ओमप्रकाश कालियान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।