भाजपा अध्यक्ष का कार्यक्रम 27 को,प्रशासन संग पार्टी नेताओं ने तैयारियों को परखा
हरिद्वार। आगामी 27 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नेता के हरिद्वार दौरे को लेकर प्रशासन से लेकर पार्टी नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। शुक्रवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा एवं भाजपा के पदाधिकारियो द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात पार्टी अध्यक्ष के साथ कार्यकर्त्ताओं द्वारा सुने जाने सम्बन्धी कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। स्थलीय निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की तैयारियो को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडड्ा रविवार को ऋषिकुल आटोडोरियम में कार्यकर्त्ताओं संग प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे,कार्यक्रम के बाद ऋषिकुी परिसर में आकर के वृक्षारोपण करेंगे। तत्पश्चात बूथ नंबर 154 के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। उसके बाद में पार्टी अध्यक्ष देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज जाएंगे और उसके बाद पीलीभीत हाउस हरिद्वार में उत्तराखंड बीजेपी की प्रदेश की कोर टीम के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम में उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे। आज के निरीक्षण में जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला महामंत्री आशु चौधरी, सचिन शर्मा,सूर्यकांत आदि उपस्थित रहे।