मणिपुर में महिलाओं को अपमानित करने वालों को फांसी हो - डॉ संतोष चौहान

 


हरिद्वार। मणिपुर में बेटियों के साथ हुई देश को शर्मसार करने वाली घटना से लगता है कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं! और दोषिओं को फांसी होनी चाहिए, यह बात महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ० संतोष चौहान ने महिला कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कही। महिला कांग्रेस में बाल्मीकि चौक पर केंद्र सरकार की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की महिलाओं ने सामूहिक रूप से कहा कि मणिपुर में पिछले 2 माह से हिंसा की आग फैली हुई है,पर मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार तमाशा बन देख रही है। यह शर्मसार घटना भाजपा को ही निर्वस्त्र करती नजर आ रही है।मणिपुर की घटना से देश विदेश में भारत की छवि धूमिल हुई है। जिसके लिये केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। इस मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि झा ने कहा की धर्म के नाम पर चलने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में भारत की संस्कृति को तार-तार किया जा रहा है। मणिपुर की घटना से समस्त नारी जाति का अपमान हुआ है। केंद्र व मणिपुर सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हमेशा महिला अपमानित हुई है! इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी व प्रदेश सचिव महासचिव नलिनी दीक्षित ने कहा कि मणिपुर में बेटियो के साथ अमानवीय व्यवहार ने समस्त नारी जाति को शर्मसार किया है। भाजपा समर्थित सरकार के मुख्य मंत्री चुप है। ताजा घटना ने समस्त नारी जाति का अपमान हुआ है, और उस पर प्रधानमंत्री का विलंब से चुप्पी तोड़ना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बेमानी साबित हो रहा है। कांग्रेस नेत्री रचना शर्मा और बिंदु ने कहा कि डबल इंजन की सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। इस शर्मसार करने वाली घटना ने देश की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। प्रदर्शन के दौरान सुमन अग्रवाल,लीला देवी कोरी,रोशनी,प्रेमवती ज्ञान देवी, बीना,रेखा कलावती,उषा आदि  मौजूद रहीं।