जनता की समस्याओं को हल नहीं कर पा रही हैं मेयर-तरूण नैय्यर

 


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी सप्तऋषि मंडल द्वारा अध्यक्ष तरुण नैयर के नेतृत्व में राठी चौक भूपतवाला पर मेयर अनीता शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर ने कहा कि जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। बरसाती पानी के कारण लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। मेयर अनिता शर्मा जनता की समस्याओं को हल नहीं कर पा रही है। तरूण नैय्यर ने कहा कि बरसात से पूर्व नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जाना चाहिए था। नालों की सफाई ना होने के कारण ही धर्मनगरी के विभिन्न क्षेत्रों में बरसाती पानी लोगों के घरों में घुस गया है। व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा। भाजपा नेता सुनील शेट्टी, विदित शर्मा व विकल राठी ने कहा कि नगर निगम के विकास कार्यो में बार बार अड़ंगा लगाया जा रहा है। अधिकारी विकास कार्यो को लागू नहीं करा पाते हैं। पूर्व सभासद विकास कार्यो पर भी प्रश्नचिन्ह लगाते हैं। जनहित के मुद्दों को लेकर भी सवाल खड़े किए जाते हैं। जिसके चलते रविवार की वर्षा के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। नालों की सफाई समय पर नहीं की गयी। बरसाती पानी से काफी नुकसान हुआ। मेयर अनिता शर्मा अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझ रही है। महामंत्री देवेश ममगई एवं विक्की आडवाणी ने कहा कि जलभराव की समस्या से हरिद्वार की जनता को निजात मिलनी चाहिए। मेयर अनिता शर्मा जनता के दुख दर्द को समझें। प्रदर्शन करने वालों में ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मुकेश पुरी,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश भाटिया,आदित्य झा,करण वर्मा,करुण मदान,प्रीति गॉड, गोकुल डबराल,मोहित मल्होत्रा,अभिनव तिवारी,ऋषि चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।