बार संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पर संयुक्त रूप से दो विजेता,छह छह माह का कार्यकाल

 हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर लोकेश दर्श एवं विपिन चंद्र द्विवेदी को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया जबकि कार्यकारिणी की मतगणना के बाद अनिरुद्ध शर्मा उर्फ हनी को सर्वाधिक 419 मतों से विजयी घोषित किया गया है। मंगलवार को अध्यक्ष पद पर विश्वबन्धु बाली व सचिव पद पर अनुराग चौधरी को विजयी घोषित किए गए थे। जबकि उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से लोकेश दक्ष व विपिन चंद द्विवेदी को संयुक्त रूप से छह-छह माह के लिए विजयी घोषित किया गया है। बीते सोमवार को 748 वोटों में से 678 अधिवक्ता ने बार कक्ष में बने दो मतदान केंद्र पर अपने मतदान का इस्तेमाल किया था। मुख्य चुनाव अधिकारियो ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 748 वोटों में से 678 वोटर ने मतदान किया था। मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे 678 वोटर की गिनती शुरू की गई। मतगणना करने पर अध्यक्ष पद पर विश्वबन्धु शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से लोकेश दक्ष व विपिन चंद द्विवेदी,सचिव पद पर अनुराग चौधरी,सह सचिव संदीप,कोषाध्यक्ष पद पर अमित कश्यप,पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर जिशान्त व आय व्यय निरीक्षक पद पर रजत जैन को विजेता घोषित किया गया था। मुख्य चुनाव अधिकारी विजय शर्मा,पवन चौहान,सतीश चौधरी,योगेश शर्मा,विनोद चंद्रा व राव फरमान अली ने बताया कि सात सदस्य कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना करने पर अनिरुद्ध शर्मा उर्फ हनी 419,संदीप कुमार 360,नीरज कुमार 321,नितिन कश्यप 319,अभिषेक भारद्वाज 316,हरीश 284 व कुलदीप कुमार को विजयी घोषित किया गया। जबकि शैफाली वेश 275,प्रवेक पालीवाल 209 व मनीष कुमार को 193 वोट लेकर संतोष करना पड़ा।