महिला पहलवानों के समर्थन में आप कार्यकर्त्ताआंे का धरना प्रदर्शन


 हरिद्वार। दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन कर धरना दिया और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के पद से निलंबन और तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए आप प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि न्याय की मांग कर रही देश की महिला पहलवान 14 दिनों से जंतर मंतर पर बैठी है। परंतु दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई भाजपा सांसद के खिलाफ नहीं की है। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री और भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं। लेकिन भाजपा सांसद पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों पर मौन साधे हुए हैं। आप महिला मोर्चा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पोक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी दिल्ली पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही ना करना और देश के प्रधानमंत्री का अपने सांसद के खिलाफ एक शब्द ना बोलना भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को दर्शाता है। जब देश की महिला पहलवानों को इंसाफ नहीं मिल रहा तो आम महिलाओं का क्या हाल होगा। आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा महिला पहलवानों के साथ खड़ी है और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से बृजभूषण सिंह की तुरंत बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग करती है। जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा की आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। जब देश के लिए मैडल लाने वाली बेटियां ही सुरक्षित नहीं तो अन्य महिलाओं का क्या हाल होगा। पीएम मोदी मन की बात में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं परंतु जनता के मन की बात नहीं सुनते। महिला पहलवानों का भविष्य दांव पर है और उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल सती, जिला प्रवक्ता सचिन बेदी, पवन गुप्ता, मयंक गुप्ता, संगठन महामंत्री आशीष  गौर, संजू नारंग ने भी विचार रखे। धरना प्रदर्शन करने वालों में अनिल सती,संजू नारंग, धीरज पीटर,किरण कुमार दुबे,आशीष गॉड,प्रवीण कुमार,मयंक गुप्ता,जिला प्रवक्ता एडवोकेट सचिन बेदी, छात्र युवा संगठन जिलाध्यक्ष अमनदीप,खालिद हसन,पवन कुमार,भरत कुमार,शाहीन अशरफ,माणिक गिरी,रघुवीर सिंह पवार,संजय गौतम,विशाल कुमार,संदीप डोभाल, मोहम्मद शाहरुख, सतीश कुमार,अनूप कुमार जोशी,संदीप कुमार,उदय वर्मा,सुबोध सिंह, अंकित मिश्रा, सुभाष रेडी, सूर्यांश सिंह, संदीप कुमार आदि कार्यकर्ता प्रमुख रुप से शामिल रहे।