भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र राठौर का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


 हरिद्वार। भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल राठौर के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए जोगेंद्र राठौर का फूलमाला पहनाकर, ढोल नगाड़े बजाकर और आतिशबाजी कर स्वागत किया। ज्वालापुर के मौहल्ला कढ़च्छ में अनुसूचित जाति मोर्चा के नवियुक्त जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र राठौर का स्वागत करते हुए विशाल राठौर ने कहा कि जोगेंद्र राठौर अनुभवी नेता है और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पार्टी की रीति नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। विशाल राठौर ने जोगेेंद्र राठौर को अनुसूचित जाति मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, विधायक मदन कौशिक व रानीपुर विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र राठौर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए मोर्चा को मजबूती प्रदान करेंगे। कार्यकर्ताओं को एकजुट कर मुख्यमंत्री पुष्यक सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकरी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि कड़च्छ की समस्याओं को सरकार व प्रशासन के समक्ष रखकर हल कराया जाएगा। स्वागत करने वालों में रोहित राठौर,आदित्य पाटिल,विकास राठौर,दीपांशु,सर्वेश,भूपेंद्र राठौर, अमीन,राकेश,पंकज,अवधेश,पार्षद हितेश चौधरी,मनोज परालिया,मांगेराम,कृष्ण कुमार दाबडे, इलमचंद आदि शामिल रहे।