जनता से संवाद कर जनसमस्याओं के निराकरण में सहयोग करें कार्यकर्ता-विशाल गर्ग

 


हरिद्वार। भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.विशाल गर्ग के संयोजन में विवेक विहार स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से आगामी नगर निकाय व लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही विकास योजनाओं पर भी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि लोकसभा चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ता जनता से संवाद स्थापित रखें। जनसमस्याओं के निराकरण में भरपूर सहयोग करें। भाजपा ही विकास को नए आयाम दे सकती है। प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी अपने माध्यम से जारी रखे। वार्डो की समस्याओं का निस्तारण भी किया जाए। राज्य के मुख्यमंत्री प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में भाजपा पूर्ण रूप से जीत हासिल करेगी। विशाल राठौर व सदस्य रेलवे बोर्ड मनोज गौतम ने कहा कि क्षेत्र की जनता के हितों में प्रत्येक कार्यकर्ता अपना योगदान दे। बिजली,पानी,सीवर जैसी समस्याओं का निस्तारण तुरंत किया जाना चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र की जनता से संवाद स्थापित रखे। जिससे समस्याओं का समय रहते निस्तारण किया जा सके। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। जिनका लाभ राज्य के लोगों को मिल रहा है। लोकसभा चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में भाजपा अवश्य ही जीत दर्ज करेगी। इस दौरान जोगेंद्र राठौर, विक्रम नाचीज, मुकेश, अनमोल, अनुत आदि ने भी अपने विचार रखे।