दर्जनों ने ली सपा की सदस्यता

 


हरिद्वार। मजदूर दिवस के अवसर पर लक्सर रोड स्थित बैंकट हाल में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व में सपा में शामिल हुए सभी लोगों को प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने पार्टी की सदस्यता प्रदान की। पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा की नई हवा है, नई सपा है नारे के साथ पार्टी प्रदेश में लगातार आगे बढ़ रही है। सपा समाज के सभी वर्गो के विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी लगातार पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे है। सपा जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पाटी निर्णायक भूमिका निभाने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। जिससे पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। सपा की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। जिला सचिव महेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मजदूर, दबे, पिछड़े  वर्गों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष एसके रॉय, प्रदेश उपाध्यक्ष डीएस रावत, वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पराशर, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, प्रदेश महासचिव समीर आलम, प्रदेश सचिव महन्त शुभम गिरी, जिला सचिव बासुदेव यादव आदि ने भी विचार रखे।