नीरज मिश्रा बने अध्यक्ष,हरीश शर्मा सचिव

 


हरिद्वार। विप्र समाज के कल्याणर्थ ब्राह्मण कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में नीरज मिश्रा अध्यक्ष, महेश चंद गौतम उपाध्यक्ष तथा हरीश कुमार शर्मा सचिव चुने गए हैं। इसके अलावा हरीश सारस्वत व विकास शर्मा सह सचिव विकास शर्मा तथा सुरेश तिवारी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इससे पहले शिव मंदिर सेक्टर 4 में ब्राह्मण कल्याण समिति की हुई बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा द्वारा आवेदक द्वारा प्रस्तुत किया गया। वर्तमान अध्यक्ष पंडित रमेश कुमार पाठक व कार्यकारिणी सदस्यों के सानिध्य में विप्र समाज के उत्थान के लिए युवा शक्ति को दायित्व सौंपने का  निर्णय लिया गया, जिसके तहत सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में विप्र समाज के विभिन्न सम्माननीय सदस्यों के अलावा रामबाबू शर्मा, यशोदा नंदन, जेपी शर्मा,प्रमोद कुमार डोभाल,योगेश नाथ त्रिपाठी,प्रेमशंकर शर्मा ,एसबी पांडे ,राजपाल शर्मा ,आरके शर्मा सुरेश कुमार तिवारी ,इंद्रपाल शर्मा, आशुतोष शर्मा नवीन चंद्र शर्मा महेश चंद्र ब्रजेश कुमार पांडे दिनेश कुमार शर्मा गौरीशंकर विकास चंद्र शर्मा राजीव सारस्वत अजीत कुमार हेमंत अवस्थी पवन वशिष्ठ अशोक कुमार शर्मा गौरव उपाध्याय अजय कुमार शर्मा तथा सीपी शर्मा के अलावा ए एन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।