अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने किया पौधारोपण


 हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर गिन्नी फिलामेंट लि.फैक्ट्री,सिडकुल के कर्मचारियों ने एक कर्मचारी एक पेड़ के नारे के साथ पौधारोपण कार्य को अंजाम दिया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए फलदार पेड़ों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने मिलकर 71 पौधे लगाए हैं। इस मौके पर वीके त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है। घटते पेड़ों की संख्या से पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ रहा है। भूमि का जल स्तर भी घटने लगा है। ऐसे में जलवायु एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए गिन्नी फिलामेंट लिमिटेड फैक्ट्री के कर्मचारियों ने अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर 71 पेड़ लगाए और शपथ लिया है कि हम अपने लगाए हुए पेड़ की सुरक्षा भी खुद ही करेंगे। वीके त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूकता हो तथा करोड़ों लोग मिलकर पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की चुनौतियां जैसे क्लाइमेट चेंज,ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रयास करने चाहिए। इसके जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। वीके त्रिपाठी ने कहा आज के दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही हमारे कर्मचारियों ने सड़क के किनारे कचरा उठाकर के लोगों को बेहतर जीवन जीने के तरीके अपनाने के लिए प्रेरित करने जैसे कार्यक्रम करने का संकल्प लिया है। इस मौके पर प्रदीप पात्रा,वीके त्रिपाठी, मधुकर शर्मा,मुकेश सक्सेना,तनुज शर्मा,रूपकिशोर,विनोद शर्मा,प्रियंका लोधी,पूनम भारद्वाज,रंजन चौधरी,आशीष शर्मा,पंकज चौहान, पंकज नौटियाल,अनिकेत,अशोक शुक्ला,गौरव मिश्रा,प्रशांत,उत्तम,विकास सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहें।