मेयर ने किया स्वतंत्रता सेनानी मार्गो का लोकार्पण

 


हरिद्वार। मेयर अनीता शर्मा ने शनिवार को ’स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रो.भारत भूषण विद्यालंकार मार्ग’ तथा ’स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगाराम  मार्ग’ का लोकार्पण किया। नगर निगम बोर्ड में पारित प्रस्ताव के अनुसार होटल गंगेज रिवेरा से रामकृष्ण मिशन तक जाने वाले मार्ग का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी प्रो.भारत भूषण विद्यालंकार तथा गली नंबर एक से विष्ण गार्डन पीठ बाजार ज्वालापुर जाने वाली सड़क का नामकरण ’स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगाराम मार्ग’ किया गया है। इस अवसर पर महापौर अनीता शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उनके कार्यकाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सड़कों का लोकार्पण हो रहा है। जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से प्रस्ताव बोर्ड में पारित नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्र ही पारित कराकर उनके नाम से सड़कों का नामकरण कराया जाएगा। महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सड़कों का नामकरण होने से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। सड़कों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर किए जाने के लिए उन्होंने नगर निगम पार्षदों का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरदपुरी,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार तथा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी,देवेश गौतम, पार्षद परमिंदर सिंह गिल,पार्षद राधेकृष्ण गुप्ता,प्रोफेसर बीडी जोशी,आचार्य सुधांशु के अलावा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के अनुभव विश्नोई,ईशान विश्नोई,अर्जुन सिंह राणा,नीरो त्रिवेदी, अनिल कुमार,डा.आदित्य कुमार,डा.विनोद उपाध्याय,कैलाश वैष्णव, वीरेंद्र सिंह गहलोत, आशुतोष शर्मा,धीरज शर्मा,उमेश कुमार,योगेंद्र पाल सिंह,नरेंद्र कुमार वर्मा,रविंद्र धीमान,नवनीत चौहान, विकास चौहान,विक्रांत चौहान,विजेंद्र चौहान,सुचित्रा मलिक,शिवानी,माला गिल,सपना देवी, सोनिया देवी,संध्या देवी,कमला देवी,शीला देवी,सरोज,माया विद्यालंकार, शालिनी तथा पुष्प लता आदि शामिल रहे।