तहसील दिवस में आये शिकायतों को समयबद्व निस्तारण के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

 


हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में आम लोगों की समस्याओं का निस्तारण के दृष्टिगत किया गया। मंगलवार को तहसील हरिद्वार के सभागार में आयोजित आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु’’तहसील दिवस’’ का आयोजन किया गया तहसील दिवस’’ में कुल 54 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 20 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष प्रकरण के निस्तारण के लिए समयबद्व करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। जिलाधिकारी ने पूर्व तहसील दिवस में आई हुई समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली। तहसील दिवस में आज प्राप्त होने वाली शिकायतों में राजस्व,विद्युत,शस्त्र लाइसेंस,आय प्रमाण पत्र,राशन कार्ड,वृद्धावस्था पेंशन,विधवा पेंशन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी पेंशन,पुलिस, जमीन की पैमाइश,पानी की निकासी आदि से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुये। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने तहसील दिवस में आये हुये इन सभी प्रकरणों पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। तहसील दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी पुलिस से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल,एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 योगेश शर्मा,पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव,जिला खाद्यपूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार, एआरटीओ सुश्री रश्मि पन्त, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुश्री नलिनी ध्यानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता,सेवायोजन अधिकारी सुश्री अनुभा जैन, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल,डीपीओ अविनाश भैदौरिया,अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण,सुरेश तोमर,अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन,तहसीलदार रेखा आर्या, विद्युत, चकबन्दी विभाग,पुलिस विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।