नकलरोधी कानून के समर्थन में भाजयुमो ने चलाया अभियान


 हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में नकलरोधी कानून के समर्थन में चिन्मय डिग्री कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हरिद्वार शहर व सुल्तानपुर आदि क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। विक्रम भुल्लर ने कहा कि इससे प्रतिभावान युवाओं को अवसर मिलेंगे। शनिवार को नकलरोधी कानून के समर्थन में मध्य हरिद्वार में पदयात्रा अभियान चलाते हुए विक्रम भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए युवाओं की प्रतिभाओं को सम्मान दिया है। नकलरोधी कानून से मेधावी आगे बढ़ेंगे और देश में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विक्रम भुल्लर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है,जो भी भ्रष्टाचार में संलिप्त होगा जेल की सलाखों के पीछे जाएगा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता दीपांशु विद्यार्थी, चिन्मय डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष कार्तिक सैनी ने कहा कि नकल रोधी कानून लागू हो जाने से छात्र-छात्राएं मेहनत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मेहनत एवं लगन से करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिनव चौहान, गुरुकुल कांगड़ी विवि के पूर्व अध्यक्ष राहुल शर्मा,अमन कुशवाह,मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा,अनिल पुरी,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा,गौरव,वासु,शाहरुख सलमानी,गोपी चौहान, लक्सर मंडल अध्यक्ष सुमित भाटी और विवेक शर्मा, अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी आदि शामिल हुए।