किसानों की समस्याएं नहीं उठाते हरिद्वार सांसद -नरेश शर्मा

 हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने हरिद्वार सांसद डा.निशंक पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में नरेश शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। गन्ना मिलों का पेराई सत्र समाप्त होने वाला है। लेकिन अभी तक गन्ने का मूल्य ही घोषित नहीं किया गया है। मजबूर होकर किसान पुराने दामों पर ही अपना गन्ना बेचने को मजबूर हैं। लेकिन सांसद निशंक ने एक बार भी इस विषय को नहीं उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद गाँव घूमते तो रहते हैं। लेकिन किसानों की समस्याओं के बारे में उनके पास सोचने का समय ही नहीं है। कहा कि दूसरी तरफ पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने देश में गन्ने का सर्वाधिक मूल्य घोषित किया है। उन्होंने उत्तराखंड में किसानों को गन्ना मूल्य पांच सौ रूपए कुंतल मूल्य घोषित करने की मांग की। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू नारंग ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के हितों के प्रति गंभीर नहीं है। अंकुर बागड़ी ने कहा कि किसानों को गन्ने की पर्ची भी अब तक नहीं मिल पायी है। बैठम में खालिद हसन,हरिश्चंद्र,उस्मान, खलील राणा, संजीव, अंकुर बागड़ी,अनिल सती,पवन धीमान,मनोज कश्यप,फिरोज अहमद,जमशेद अली, रवि चैहान आदि उपस्थित रहे।