नगर पालिका अध्यक्ष ने किया हाईमास्ट लाईट का लोकार्पण


 हरिद्वार। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने 50 दिन 50 काम अभियान के अंतर्गत नवोदय नगर में खालसा कालोनी में हाई मास्ट लाईट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने पालिका अध्यक्ष का स्वागत कर आभार प्रकट किया। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। कईं वार्डों में हाई मास्ट लाईट लगा दी गई है। जल्द ही सभी क्षेत्रों को अंधेरा मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। क्षेत्र में अनेक सड़कों, नालियों व पुलिया के निर्माण कार्य पूरे हो चुके है। कुछ कार्य गतिमान है और कुछ क्षेत्रों में कार्य शीघ्र शुरू कर दिए जाएंगे। सफाई अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। क्षेत्र वासियों की आवश्यकतानुसार सभी विकास कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अवनीश मिश्रा, चैयरमेन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, अशोक शर्मा, सुनील कौशिक, रितु ठाकुर,भानु प्रताप,प्रदीप चंदेल,अंशुल शर्मा, वेदान्त चैहान,बलवंत जीना,हरि सिंह, प्रमोद तिवारी,महिपाल रावत,श्रवण मेहरा,वासु देव रावत,पुष्कर सिंह,मनोज नेगी, सतीश मेखुरी, नरेंद्र, आशा लाल सहित कई क्षेत्रवासी तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।